आगरालीक्स… आगरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल से अपने बच्चो को निकालने का कारण जानकार हैरान रह जाएंगे, छठवीं के छात्र के पिता ने स्कूल में अश्लील शब्द, शिक्षिकाओं के लिए अश्लील वार्ता करने का सनसनीखेज खुलासा किया है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक बडे मिशनरी कान्वेंट स्कूल से एटीएस में इंस्पेक्टर ने अपने बेटे को निकाल लिया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, इसमें स्कूल के फोटो के साथ स्कूल से निकालने का कारण भी लिखा है। उन्होंने स्कूल के माहौल और छात्रों को ज्ञान की जगह अश्लीलता पढाए जाने पर चिंता जाहिर की गई, यहां तक लिखा है कि थाने में शिकायत की जाए किंतु शिक्षक चिकित्सक सहित सुरक्षा से जुडे लोगों के विरुदृ उचित नहीं है।
अश्लीलता की पाठशाला
एटीएस के इंस्पेक्टर ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि उनका बेटा स्कूल में छठवीं कक्षा में पढता है। अपने बेटे को विवश होकर निकालना पड रहा है, उसकी कक्षा में 65 बच्चे हैं। इसमें से एक बडा प्रतिशत अश्लील शब्द, गाली का प्रयोग और हिंसा करता है। ये छठवीं कक्षा के बच्चे अपनी शिक्षिका के प्रति अश्लील वार्ता करते हैं।
शिक्षिकाएं हो चुकी हैं मनोरोगी
फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि स्कूल की शिक्षिकाएं हिंसक हैं, वे साधारण गलतियों पर छात्रों के बाल पकड कर बुरी तरह से मारती हैं। कान उखाडने की आदत है वे भी मनोरोगी हो चुकी हैं।
पढाई का गिर रहा स्तर बिगड रहे हालात
शहर के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों का बुरा हाल है, इन स्कूलों में पढाई से ज्यादा छात्र गलत हरकतें कर रहे हैं। कुछ छात्र चोरी करते हुए भी पकडे जा चुके हैं। स्कूलों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, गाली गलौज आम है। इस तरह की घटनाएं बढ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परिजनों को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, यह देखना चाहिए कि उनके साथी और वे गलत हरकतें तो नहीं कर रहे हैं। स्कूल से भी बच्चों का फीडबैक लेना चाहिए।