आगरालीक्स ….आगरा के दयालबाग में कुत्ते के काटने से बदहवास गाय ने छात्रा सहित तीन को पटका, घायल। गाय की मौत, रैबीज की आशंका।
आगरा के दयालबाग में हरीबाग कॉलोनी, क्रष्णा कालोनी में एक गाय को कुत्ते ने काट लिया, इससे गाय बदहवास हो गई। गाय ने हीराबाग कॉलोनी में पूरन प्रकाश और वेद प्रकाश को सींगों पर उछाल कर पटक दिया, इससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इसके बाद कोचिंग से लौट रही छात्रा नंदिनी पर गाय ने हमला कर दिया, छात्रा के कंधे में फ्रैक्चर है।
गाय की हुई मौत
गाय के आतंक मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे आरएफसी के गोदाम में बंद कर दिया, नगर निगम की टीम गाय को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। आशंका है कि गाय रैबीज से पीड़ित थी।