आगरालरीक्स… आगरा कॉलेज में पेपर देने आए छात्रों की स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोडकर पर्स और मोबाइल चोरी हो गए, कॉलेज परिसर में घटना से छात्रों में आक्रोश है। आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।
मंगलवार को आगरा कॉलेज में बीपीएड की परीक्षा थी, परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पर्स प्रबिंधित था। ऐसे में छात्र छात्राओं ने अपनी स्कूटी में मोबाइल, पर्स सहित कीमती सामान रख दिया। पेपर देने के बाद छात्र लौटे तो उनकी स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था। स्कूटी से मोबाइल, पर्स सहित कीमती सामान चोरी होने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कॉलेज प्रशासन पर आरोप
छात्रों का आरोप है कि तीन स्कूटी के ताले तोडकर फर्स और मोबाइल निकाल लिया गया, कॉलेज परिसर में यह घटना हुई, इसके लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार है। प्राचार्य डॉ एके गुप्ता ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।