Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Supreme Court said- Jammu and Kashmir is an integral part of India, Article 370 was temporary, orders to hold elections by September 2024
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Supreme Court said- Jammu and Kashmir is an integral part of India, Article 370 was temporary, orders to hold elections by September 2024

136

नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने चंद्रचूड़ ने कहा कि अनुच्छेद 370 अस्थाई था। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग। 370 हटाने का फैसला बरकरार रहेगा।

पांच जजों की पीठ ने केंद्र के फैसले पर लगाई मुहर

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार  को पांच जजों की पीठ के साथ अनुच्छेद 370 हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि कोर्ट की पांच जजों की पीठ अपना फ़ैसला सुना रही है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पास भारत के दूसरे राज्यों से अलग कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं है.

आर्टिकल 370 अंतरिम प्रक्रिया पूरी करने को बनाया था

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम मानते हैं कि आर्टिकल 370 अस्थायी है। इसे एक अंतरिम प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बनाया गया था। राज्य में युद्ध की स्थिति के कारण यह एक अस्थायी व्यवस्था थी, यह एक अस्थायी प्रावधान है और इस लिए इसे संविधान के भाग 21 में रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर की कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं

उन्होंने ये भी कहा कि हमारा मानना है कि भारत के साथ एक्सेशन पर हस्ताक्षर करने के बाद जम्मू-कश्मीर की कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं है। सीजेआई ने कहा कि अनुच्छेद 370 (3) संवैधानिक एकीकरण के लिए लाया गया था न कि बांटने लिए। संविधान सभा भंग होने के बाद 370(3) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता ये दलील स्वीकार नहीं की जा सकती क्योंकि यह संवैधानिक इंटिग्रेशन को रोकता है।

तीस सितंबर-2024 तक चुनाव के भी आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराने के भी आदेश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!