Monday , 25 May 2026
Home agraleaks Tajmahal security tightened by drone camera
agraleaksहॉट न्यूज़

Tajmahal security tightened by drone camera

142

आगरालीक्स,……आतंकी हमले की खूफिया सूचना के मद्देनजर यूपी पुलिस ने ताजमहल की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे लगाने का फैसला लिया है। आगरा में आठ ड्रोन कैमरे मंगवाए जा चुके हैं। बुधवार सुबह 10 बजे ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्‍ता ने बताया कि इनमें से कुछ कैमरे ताज महल पर तैनात होंगे, जबकि अन्‍य कैमरे शहर के लिए होंगे। ताज महल के बाहरी इलाके की सुरक्षा के लिए खासतौर पर 48 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ये कैमरे बेहतर क्‍वालिटी के होंगे और इससे चेहरा पहचाना जा सकेगा। इस बीच सीआईएसएफ से आपातकालीन स्थिति से निपटने के प्‍लान पर चर्चा की। यमुना की तरफ ताज महल की सुरक्षा के लिए उन्‍होंने आस-पास के छोटे पौधों को हटवाने का निर्देश दिया।

एसएसपी राजेश डी. मोदक ने बताया कि आगरा पुलिस को आठ ड्रोन कैमरे मिले हैं। एडीजी (सुरक्षा) के निर्देश पर इनमें से दो ड्रोन कैमरे ताज महल पर तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से ताज महल और इसके आस-पास के इलाके की निगरानी हो सकेगी। एसएसपी ने बताया कि ताज महल के बाहरी इलाके यलो जोन में 48 कैमरे लगवाने का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। खास बात है कि ये कैमरे वाई-फाई से संचालित रहेंगे। इसे आगरा से लेकर दिल्‍ली तक के अधिकारी लॉग इन कर सुरक्षा के लाइव स्थिति पर नजर रख सकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के पास इसे देखने का अधिकार होगा। ये कैमरे हाई कैपेसिटी के होंगे।
ताज महल के दक्षिणी गेट के आस-पास बने गेस्‍ट हाउस पर कार्रवाई का विचार होना है। दरअसल, कुछ गेस्‍ट हाउस संचालक अपने छत से ताज महल के नाइट व्यू का दावा करते हैं। पर्यटकों को यहां से रात को ताज महल दिखाते हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। इन गेस्‍ट हाउस संचालकों पर पहले नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को एडीएजी की अगुआई में इस पर कार्रवाई का फैसला होना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Live News: Flour mill explodes with a loud noise in Agra, one person dead, five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेज आवाज के साथ फटी आटा चक्की..एक व्यक्ति की मौत,...

agraleaks

Agra Live News: Registration of swimming pool mandatory in Agra, Last date 20th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में जिम और स्विमिंग...

agraleaks

Agra Live News: Khushi Top in CBSE 2026 12th Result

आगरालीक्स आगरा में सीबीएसई 12 वीं में टॉपर्स की सूची जारी, देखें...

agraleaks

Rashifal Monday, 11th May 2026

आगरालीक्स….सिंह, तुला, कुंभ सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार. प11...

error: Content is protected !!