आगरालीक्स …आगरा में एसटीएफ ने पेट्रोल पंप की जांच की, चार पंपों को सील किया गया है। सोमवार को एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई की, डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि हेमा फिलिंग स्टेशन, बोदला पर जांच की। पंप पर खलबली मच गई। बारी-बारी से डिस्पेंसिंग यूनिट की जांच की गई। एक मशीन के पल्सर के कार्ड के शोल्डिंग पार्ट में टेंपरिंग की गई थी। दूसरी मशीन के पल्सर के कार्ड के ऊपर से वायर निकला था। इस पर दोनों यूनिट को सील कर दिया गया। फिर टीम ने कैलाशपुरी स्थित गणेश फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां भी एक मशीन में टेंपरिंग की पुष्टि पर उसे सील कर दिया गया। राज आटो मोबाइल प्रतापपुरा में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। शाम को टीम ने नेशनल आटो सप्लाई बालूगंज में छापा मारा। यहां पर तीन मशीनों में दस नोजल थे। एक मशीन के चार नोजल में टेंपरिंग पर सील कर दिया गया। नेशनल ऑटो के पंप में मदर बोर्ड में भी टेंपरिंग की पुष्टि हुई है, कब्जे में ले लिया गया है।
Leave a comment