Sunday , 8 February 2026
Home फिरोजाबाद Three arrested for GST fraud of Rs 2.20 crore by opening fake firms…#firozabadnews
फिरोजाबाद

Three arrested for GST fraud of Rs 2.20 crore by opening fake firms…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में फर्जी फर्म खोलकर की 2.20 करोड़ की जीएसटी चोरी. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट. जानें पूरा मामला

आगरा मंडल के फिरोजाबाद में थाना उततर पुलिस ने फर्जी फर्म खोलकर 2.20 करोड़ की जीएसटी की चोरी करने वाले 03 अभियक्तगण को अरेस्ट किया है. अभियुक्तगण के कब्जे से जीएसटी फ्राड में प्रयोग किये गये 05 मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.

ये है आरोपियों के नाम

  1. पवन कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी भारत टाकीज के पीछे शान्ति नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद
  2. रोहित पुत्र बनवारीलाल निवासी 48 नयापुरा तारागंज समादिया रोड अमोल बिहार कालोनी थाना जनकगंज जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश
  3. पवन पुत्र राम स्वरुप निवासी सुनील का मकान ( पानी की टंकी के सामने ) विभव नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद

दिव्याहाइब्रिड प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म खोली.
पवन कुमार पुत्र राम स्वरुप निवासी सुनील का मकान (पानी की टंकी के सामने) विभव नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद के द्वारा सबसे पहले DIVYAGATI LIMITED नाम से फर्म चलायी जा रही थी. उक्त र्म को अवैध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से पवन कुमार पत्र कोमल सिंह, रोहित पुत्र बनवारीलाल व कमल कुमार चार्टेड अकाऊंटेट निवासी लोहामण्डी जिला आगरा द्वारा एक सामान्य आशय से अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से DIVYAHYBRID PRIVATE LIMITED फर्म को पवन कुमार व रोहित कुमार को फर्म का डायरेक्टर बनाते हुए इनके नाम पते पर 1 मार्च 2024 को रिद्धि सिद्धि मार्केट दुकान नं0 11, दम्मामल नगर फिरोजाबाद के पते पर जीएसटी पंजीकरण कराया गया.

जांच में पता चला कि यह पंजीकरण में रेन्ट एग्रिमेन्ट पूर्ण रूप से कूटरचित पाया गया. इसके अलावा DIVYAHYBRID PRIVATE LIMITED फर्म के द्वारा वर्ष 2023-2024 में बिना किसी माल की खरीद के कुल 8.32 करोड रूपये की माल का विक्रय किया गया. इसी प्रकार वर्ष 2024-2025 में कुल 7.58 लाख रूपये का विक्रय दर्शाया गया. इनके द्वारा वर्ष 2023— 2024 व 2024-2025 में जीएसटी विभाग द्वारा कुल 2.20 करोड रूपये की देनदारी तय की गयी परन्तु उक्त फर्मों के द्वारा जीएसटी का भुगतान नही किया गया. साक्ष्य संकलन से यह पाया गया कि इनके द्वारा दर्शाये गये क्रय विक्रय दर्शाये गये माल व उनके परिवहन में उपयोग लाये गये वाहनों वास्तविक रूप से कोई उपयोग नही किया गया बल्कि आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ प्राप्त करने के लिये कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया.

टीम ने अभियुक्तगण के कब्जे से जीएसटी फ्राड में प्रयोग किये गये 05 मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए. अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है. मुकदमा उपरोक्त में चार्टेड अकाऊंटेट कमल कुमार उपरोक्त के द्वारा अपने कम्प्यूटर संशाधनो का उपयोग करके उक्त फर्जी फर्म DIVYAHYBRID PRIVATE LIMITED के पंजीकरण से लेकर उसके बिल बाऊचर आदि समस्त कार्यवाही की गयी है जिसकी तलाश की जा रही है. सभी सम्बन्धित फर्मों को जीएसटी विभाग द्वारा निरस्त किया गया है, घटना में प्रयुक्त सभी बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर उनकी सीजर की कार्यवाही की जा रही है तथा फर्जी फर्म के द्वारा अन्य जिन फर्मों से लेन देन किये गये है उनके सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Following a court order, the woman was granted entry to her own home after two years….#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…बेटा घर छोड़ गया तो बहू ने सास को उसके ही घर...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Newborn baby girl found in field, police search for mother, one arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…1 फरवरी को खुले मैदान में पन्नी के अंदर मिली थी नवजात...

फिरोजाबाद

Crime News: The blood-soaked body of a 12-year-old boy was found in a box….#agranews

फिरोजाबादलीक्स…​बड़ी वारदात, बक्से में मिली 12 साल के मासूम बच्चे की खून...

फिरोजाबाद

Crime News: Police arrested a husband and wife who defrauded a former minister…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के...

error: Content is protected !!