Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स Three Indian students stabbed in Ukraine, 2 dead, Agra student in Hospital
बिगलीक्स

Three Indian students stabbed in Ukraine, 2 dead, Agra student in Hospital

194

ukrain
आगरालीक्स
युक्रेन में मेडिकल की पढाई कर रहे भारतीय छात्रों की हत्या कर दी गई, आगरा का छात्र गंभीर रूप से घायल है। उस पर एक महिला सहित तीन यूक्रेनी नागरिकों ने हमला किया है। आगरा में उसके माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
रविवार देर रात सुबह तीन बजे यूक्रेन के उझगोरोड मेडिकल कॉलेज में एक महिला सहित तीन यूक्रेनी नागरिकों ने तीनों भारतीय छात्रों को लूटने के लिए उन पर हमला कर दिया, उन पर चाकुओं से ताबाडतोड वार किए। इसमें गाजियाबाद के अंकुर सिंह और मुज्जफरनगर के प्रणव शांडिल्य की मौके पर ही मौत हो गयी, आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक निवासी नरेंद्र सिंह का बेटा इंद्रजीत सिंह चौहान 24 साल गंभीर रूप से घायल है। वह 2011 से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। बेकरी का काम करने वाले नरेंद्र सिंह मूल रूप से औरैया के रहने वाले हैं।
इकलौते बेटे की सता रही चिंता
इंद्रजीत दो बहनों के बीच इकलौता भाई है। इंद्रजीत ने ज्ञानचंद इंटर कॉलेज नगला शिकोहाबाद से इंटर करने के बाद आगरा कॉलेज में बीएससी में एडमिशन लिया। यहां से एक वर्ष की पढ़ाई करने के बाद वह छह वर्षीय मेडिकल का एमडी कोर्स करने यूक्रेन चला गया।
सर में है घाव परिजनों से की बात
सोमवार दोपहर में परिजनों की इंद्रजीत से फोन पर बात हुई। उसके सर में घाव होने है, प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इंद्रजीत की मां नीरा चौहान का रो रोकर बुरा हाल है। वो चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
हर साल चार लाख का खर्चा, जमा पूंजी की खर्च
इंद्रजीत की पढाई पर हर साल पांच लाख का खर्चा आ रहा है। उनके पिता ने जीवन भर की जमा पूंजी खर्च कर दी है। वो चाहते हैं कि उनका बेटा ठीक होकर वहीं रहकर पढ़ाई पूरी करके ही आगरा वापस लौटे। अब उनके पास इतनी जमा पूंजी नहीं है कि वो दोबारा अपने बेटे को पढ़ा लिखा सकें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

error: Content is protected !!