आगरालीक्स… आगरा में ताज हेरिटेज कॉरिडोर के विकास कार्यों का केंद्रीय संस्क्रति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने शिलान्यास किया, इसके साथ ही ताजमहल पर छायाचित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। उन्होंने ताजमहल पूर्वी गेट पर टर्न स्टाइल गेट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को केंद्रीय संस्क्रति राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा किला रोड पर ताजमहल के पीछे बन रहे ताज हेरिटेज कॉरिडोर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने ताजमहल पर छात्राचित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया।
21 फरवरी से टर्न स्टाइल गेट
केंद्रीय संस्क्रति राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा नेताज पूर्वी गेट पर 21 फरवरी से टर्न स्टाइल गेट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया और मेयर नवीन जैन मौजूद रहे।