आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ रहे जापान के दो छात्र विशेष विमान से जापान जाएंगे, यह विमान चार अप्रैल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली पहुंचेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. एनके पाण्डेय ने बताया कि जापान के दो छात्र संस्थान में पढ़ते हैं। जापान सरकार ने अपने विद्यार्थियों को ले जाने के लिए विशेष पहल की है। जापान सरकार का एक विशेष विमान छात्र-छात्रा को लेने आ रहा है। ये विशेष विमान चार अप्रैल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली पहुंचेगा । संस्थान उन्हें वहां पहुंचाएगा। आंतरिक परीक्षा के आधार पर रिजल्ट केंद्रीय हिंदी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय विभाग में चार पाठ्यक्रमों में विदेशी छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इस बार इनकी वार्षिक परीक्षा नहीं होगी।
विदेशी छात्रों का रोका प्रवेश
फरवरी से संस्थान के अगले सत्र में प्रवेश के लिए विदेशी छात्र-छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई। 90 देशों में भारतीय दूतावासों को निदेशक कार्यालय से दाखिले के बाबत पत्राचार शुरू किया गया। अब यह काम रोक दिया गया है।
फाइल फोटो