Tuesday , 26 May 2026
Home एजुकेशन UP Bed counselling start at IBS Agra
एजुकेशन

UP Bed counselling start at IBS Agra

171

coun
आगरालीक्स……… संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2015 की काउंसिलिंग आज से शुरू हो रही है। इसके लिए अंबेडकर विवि, आगरा के आइबीएस सेंटर को काउंसिलिंग सेंटर बनाया गया है। इसमें कुल 1,62,564 अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तारीख एवं रैंक के हिसाब से प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में 11 विश्वविद्यालयों के 1752 महाविद्यालय में करीब 1,79,100 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।
इनमें 100 अनुदानित एवं 1652 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं। अनुदानित कॉलेजों में 7670 एवं स्ववित्तपोषित में 1,71,430 सीटें उपलब्ध हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रोफेसर वाई के शर्मा के मुताबिक काउंसिलिंग प्रक्रिया के प्रथम चरण में टोकन वितरित किया जाएगा। द्वितीय चरण में दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। तृतीय चरण में काउंसिलिंग शुल्क जमा होंगे जबकि चतुर्थ चरण में एनआइसी की ओर से अभ्यर्थियों को एक पिन कोड दिया जाएगा। पांचवे चरण में अभ्यर्थी अपने इच्छानुसार महाविद्यालय का चयन कर सीट लॉक करेंगे। इसके लिए उन्हें दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी यह कार्य घर से अथवा किसी इंटरनेट कैफे के माध्यम से कर सकते हैं। छठे चरण में अभ्यर्थियों को उनके चुने गए कॉलेजों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। सातवें चरण में अभ्यर्थियों को चयनित महाविद्यालयों में वित्त अधिकारी लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को एनआइसी की वेबसाइट से कंफर्मेंशन लेटर प्राप्त करना होगा। जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय का आवंटन नहीं हो सकेगा, वह काउंसलिंग केंद्र से डिमांड ड्राफ्ट तीन दिन में वापस ले लेंगे। आठवें एवं अंतिम चरण में अभ्यर्थी आवंटन पत्र प्राप्त होने की तारीख के तीन दिन के भीतर आवंटित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रवेश ले लेंगे।
अगर कोई अभ्यर्थी पासवर्ड भूल जाता है तो उसे यूपीबीएड.एनआइसी.इन की वेबसाइट पर जाकर रिसेंड पासवर्ड के विकल्प पर बटन दबाना होगा। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पांच सौ रुपये का ड्राफ्ट नंबर और कैप्चर इमेज डालकर फिर से पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Counselling    schedule 

General Rank . 1 to 40000
Document Verification . 5 June to 7 June 2015
seat selection . 7 June to 9 June 2015
Seat allotment on Net . 10 June 2015
Last date of Fee Submission . 10 June to 12 June 2015

General Rank . 40001 to 900000
Document Verification . 10 June to 12 June 2015
seat selection .13 June to 15 June 2015
Seat allotment on Net .16 June 2015
Last date of Fee Submission . 16 June to 18 June 2015

General Rank . 900001 to 150000
Document Verification . 18 June to 20 June 2015
seat selection .21 June to 23 June 2015
Seat allotment on Net .24 June 2015
Last date of Fee Submission . 25 June to 26 June 2015

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Main exams for B.Ed, LLB, BA LLB in Agra from tomorrow#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीएड, एलएलबी, बीए एलएलबी की मुख्य परीक्षाएं कल से. 27...

एजुकेशन

UP Lekhpal Main Exam Answer Sheet Released

आगरालीक्स…यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी…अभ्यर्थी देख सकते हैं उत्तरकुंजी…

एजुकेशन

Admission open in Ishan College of Engineering and Management

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एडमिशन ओपन. संपर्क...

एजुकेशन

Agra Live News: Dr. MPS World School, Agra organised a grand investiture ceremony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं...

error: Content is protected !!