आगरालीक्स.. आगरा के नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल के लिए शहीद स्मारक से रोड शो शुरू हुआ। यह एमजी रोड होते हुए पुराने शहर में घूमेगा। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर लोगों से वोट मांगेंगे।
नामांकन के लिए भी किया था रोड शो
आगरा नगर निगम चुनाव में गाडी में बैठकर कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद बंसल पहुंचे, उनका जुलूस मदिया कटरा तिराहे से प्रारम्भ हुआ। जहां सैकडों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। जुलूस का शुभारम्भ विनोद बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जुलूस हरीपर्वत चौराहे से एमजी रोड होते हुए नगर निगम पहुंचा। जगह-जगह कांग्रेस समर्थकों ने विनोद बंसल व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
दोपहर 11.45 बजे मदिया कटरे तिराहे से प्रारम्भ हुआ कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी विनोद बंसल का नामांकन जुलूस दोपहर 12.45 पर सूरसदन चौराहे पहुंचा। जुलूस में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व एमपी निहाल सिंह, पूर्व कृषि मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, शहराध्यक्ष दुषयंत शर्मा, अबरार हुसैन व राम टंडन आदि ने विनोद बंसल का माल्यार्पण कर स्वागत किया व जीत के लिए शुभकामनाए दी। जुलूस के साथ सैड़कों की संख्या में हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कार्यकर्ता विनोद बंसल के विजय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी संख्या थी। जुलूस लगभग एक घंटे में सूरसदन चौराहे पहुंचा, जहां से विनोद बंसल नामांकन के लिए चार वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर पंचायत में दाखिल हुए।