आगरालीक्स… आगरा में सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते हुए चीन के युवक को सेना पुलिस ने दबोच लिया, वह बार बार बयान बदल रहा है, अब कह रहा है कि वह भारतीय युवती से शादी करने के लिए चीन से दिल्ली आया था। इसके बाद वह गुम हो गया, उसे खुद पता नहीं है कि वह कहां है।
आगरा के आर्मी एरिया में शनिवार शाम को सीओडी की तरफ वाले गेट के पास एक युवक दीवार के सहारे टहल रहा था, वह डिफेंस की यूनीफॉर्म में था, इसे देख सेना पुलिस को शक हुआ, उन्होंने युवक को पकड लिया। उससे पूछताछ की तो वह चीनी भाषा में बात करने लगा, इसके बाद चीनी भाषा के जानकार गाइड को बुलाया गया। लेकिन वह बार बार गुमराह करता रहा, इसके बाद युवक को पर्यटन पुलिस को सौंप दिया गया।

24 अक्टूबर को आया दिल्ली
पुलिस पूछताछ में युवक का नाम यांग हाई बो सामने आया है, 38 वर्षीय यांग हाई बो शंघाई, चीन से 24 अक्टूबर को आगरा आया था। वह गुमराह है, कह रहा है कि उसे कुछ याद नहीं है, वह कैसे यहां आ गया, खुद को अरुणाचल प्रदेश में बता रहा है।
युवती से करने आया शादी
युवक से एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं, अब वह कह रहा है कि वह भारतीय युवती से शादी करने के लिए दिल्ली आया था।