यूपीलीक्स…लुटेरी दुल्हन के कारनामे. दो दरोगा, दो बैंक मैनेजर से की शादी, कई कर्मचारियों को अपने हुस्न के जाल में फंसाया. 10 बैंक खातों में मिले 8 करोड़…
यूपी के कानपुर से लुटेरी दुल्हन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अपने हुस्न के जाल में फंसाकर यह लुटेरी दुल्हन पहले शादी, फिर दुष्कर्म और फिर मुकदमा और बाद में समझौते के लिए लाखां ऐंठती थी. इसके शिकार दो दरोगा और दो बैंक मैनेजर हो चुके है जिनसे इसने शादी की. वहीं कई सरकारी कर्मचारियों को यह अपने हुस्न के जाल में फंसा चुकी है. जब इसकी जांच हुई तो इसके 10 बैंक एकाउंट निकले जिसमें 8 करोड़ रुपये मिले हैं.
दरोगा से की शादी
बुलंदशहर के रहने वाले आदित्य 2019 बैच के दरोगा हैं. उनके माता पिता का निधन हो चुका है. परिवार में एक दिव्यांग भाई है. गांव के ही रिश्ते में लगने वाले ताऊ घर से करीब 50 किमी दूर मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवती दिव्यांशी चौधरी का रिश्ता लेकर आए. दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने की बात कही. दरोगा आदित्य ने शादी के लिए हां कर दी और पिछले साल ही 17 फरवरी को शादी हो गई.
ससुराल में नहीं रुकती थी दिव्यांशी
दरोगा आदित्य ने बताया कि शादी के बाद से ही दिव्यांशी बीएड और सीटेट की परीक्षा की तैयारियों का बहाना बनाकर लंबे समय तक ससुराल में नहीं रुकती थी. जब घर आती थी तो अपने मोबाइल फोन से फोन पे, गूगल पे और अन्य यूपीआई एप हआ देती थी. इधर आदित्य ड्यूटी पर होते थे तो दिव्यांशी उनसे आनलाइन रुपये मंगाती थी. शादी के चार महीने बाद जब आदित्य छुट्टी पर घर गए तो दिव्यांशी भी घर पर ही थी. आदित्य ने दिव्यांशी का मोबाइल लिया तो वह बचैन हो गई. आदित्य ने कहा कि जब वह घर आता है तो ह अपने मोबाइल से सारे यूपीआई एप क्यों हटा देती है. इस पर दिव्यांशी ने गोलमोल जवाब दिया, लेकिन जब आदित्य ने जबरन यूपीआई एप डाउनलोड कराए और जांच की तो उसके होश उड़ गए.
10से ज्यादा खाते और करोड़ों का लेनदेन
आदित्य ने जब चेक किया तो होश उड़ गए. दिव्यांशी की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों के लेनदेन थे. खातों के बारे में जब पूछा तो दिव्यांशी लड़कर मायके चली गई. पिछले साल 25 नवंबर को दिव्यांशी ने पुलिस आयुक्त से दरोगा पति की शिकायत कर दी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया. उसने कहा कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं. कइयों को ब्लैकमेल करता है.
ऐसे खुला दिव्यांशी का राजफाश
दिव्यांशी की शिकायत और दरोगा का पक्ष रखने के बाद पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि दिव्यांशी इससे पहले दो बैंक मैनेजर और मेरेठ के एक दरोगा से शादी कर चुकी थी और फिर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया. इसके अलावा कई सरकारी अधिकारियों को इसने अपने हुस्न के जाल में फंसा रखा था. जब बैंक मैनेजरों के मुकदमों में वह कोर्ट में ट्रायल के दौरान बयान से पलट गई. पुलिस अब इसको रिमांड पर लेने की बात कह रही है और इससे पूछताछ की जा रही है.