आगरालीक्स…सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और एआई चैटबॉप चैटजीपीटी दो घंटे से बंद. क्लाउडफ्लेयर डाउन होने से गड़बड़ाई सर्विस
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और एआई चैटबॉट चैटजीपीटी की सर्विसेस देशभर में करीब दो घंटे से बंद हैं. मंगलवार शाम को करीब पांच बजे से सर्वर डाउन हैं. भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स लॉगिन,साइनअप और पेास्ट करने और देखने के अलावा सर्विसेज की मुख्य सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है. क्लाउडफ्लेयर वेबसाइट के डाउन होने के कारण यह दिक्क्त आर्ठ है. इससे जुड़ी करीब 75 लाख वेबसाइट्स पर भी असर पड़ा है.