आगरालीक्स…अयोध्या के श्रीराम मंदिर की सालाना आय 700 करोड हुई. आय में तीन बड़े मंदिरों को पीछे छोड़ा तो दो मंदिर अभी भी आगे
अयोध्या के श्रीराम मंदिर को एक साल पूरा हो गया है और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर में एक साल में 700 करोड़ रुपये की आय हुई है. अकेले महाकुंभ के एक महीने में 15 करोड़ रुपये दान में आए हैं. आय के मामले में श्रीराम मंदिर देश का तीसरा सालाना कमाई वाला मंदिर बन गया है. अब देश में सिर्फ दो मंदिर ऐसे हैं जो अयोध्या से आगे हैं.
प्राण प्रतिष्ठा से अब तक 13 करोड़ श्रद्धालु आए
धार्मिक पर्यटन के हिसाब से अयोध्या नगरी रोजाना नए नए रिकॉर्ड बना रही है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक अयोध्या में 13 करोड़ से अधि श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.सालाना आय 700 करोड़ के पार हो चुकी है. सालाना आय के मामले में राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी और शिरड़ी साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड इकोनॉमिक एसोसिएशन के अनुसार वर्ष 2024—25 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की वार्षिक दान राशि लगभग 1500 से 1650 करोड़ रही तो वहीं केरल के तिरवंतपुरम का श्री पद्मनाभम स्वामी मंदिर का वार्षिक कलेक्शन लगभग 750 से 850 करोड़ रुपये रहा. स्वर्ण मंदिर पंजाब की 650 करोड़, वैष्णा देवी मंदिर जम्मू कश्मीर की 600 करोड़ शिरड़ी साईं मंदिर की 500 करोड़, जगन्नाथ पुरी की 400 करोड़, दिल्ली अक्षरधम मंदिर की कमाई 200 से 250 करोड़और सोमनाथ मंदिर गुजरात की सालाना कमाई 150 से 200 करोड़ रुपये आंकी गई है.