आगरालीक्स.. आगरा के लिए बडी उपलब्धि देश दुनिया में यूरोलॉजिस्ट की संस्था को आगरा के यूरोलॉजिस्ट डॉ मधुसूदन अग्रवाल रिप्रजेंट करेंगे, वे अध्यक्ष बनाए गए हैं, उन्हें 23 से 26 जनवरी 2019 तक भुवनेश्वर में आयोजित यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की 52वीं वार्षिक सम्मेलन में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन इस बार भुवनेश्वर में आयोजित हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि उड़ीसा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में डॉ मधुसूदन को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। डॉ अग्रवाल के नाम यह बड़ी उपलब्धि जुड़ने पर रेनबो हॉस्पिटल कीं प्रमुख डॉ जयदीप मल्होत्रा, निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन प्रो. डॉ. आरसी मिश्रा, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप खरे आदि सहित शहर भर के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है।

यूरोलाॅजी की तकनीकों में हासिल है महारथ
गौरतलब है कि डॉ प्रो. मधुसूदन अग्रवाल की ख्याति विश्व में फैली है। उन्हें यूरोलॉजी की कई विधाओं में महारथ हासिल है। जिसका आगरा से वे दुनिया भर में सीधा प्रसारण कर युवा चिकित्सकों को प्रशिक्षित करते हैं। इसके अलावा विभिन्न देशों में उन्हें आमंत्रित किया जाता है ताकि वहां के डॉ भी उनके ज्ञान का लाभ उठा सकें।

अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066
कई देशों के चिकित्सक उठाते हैं डॉ अग्रवाल की मास्टर क्लास का लाभ
बताते चलें कि डॉ अग्रवाल समय-समय पर आगरा से मास्टर क्लास का भी आयोजन करते हैं। इसका सीधा प्रसारण किया जाता है। इसमें मिनीमल इनवेसिव यूरोलाॅजी (गुर्दे की पथरी एवं प्रोस्टेट का दूरबीन व लेजर विधि से आॅपरेशन) मास्टर क्लास का आयोजन किया जाता है। सभागार में बैठे देश-विदेश से आए चिकित्सकों को लाइव वर्कशाॅप के जरिए जबकि दुनिया के विभिन्न देशों में चिकित्सकों को वेबकास्ट (web cast) की मदद से मिनीमल इनवेसिव यूरोलाॅजी (PCNL), यूआरएस (URS) और आरआईआरएस (RIRS) तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। आगरा में डा. मधुसूदन अग्रवाल के द्वारा समय-समय पर यह कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं ताकि देश-दुनिया भर में मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके।