Friday , 11 September 2026
Home बिगलीक्स Uttarakhand Police Insas Rifle missing in Agra
बिगलीक्स

Uttarakhand Police Insas Rifle missing in Agra

263

आगरालीक्स… आगरा में ये क्या हुआ, पुलिस कर्मी की अत्याधुनिक इंसास राइफल साइकिल सवार लेकर हैंडल पर टांग कर फरार हो गया, यह सीसीटीवी में कैद हो गया है, एसएलआर के लिए पुलिस ने रात भर जांच की। मगर, एसएलआर का पता नहीं चल सका है।
पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट, हरिद्वार उत्तराखंड के अधिकारी बुधवार को आगरा से कैश लेने आए थे। कैश वैन की सुरक्षा में उत्तराखंड पुलिस के एक उपनिरीक्षक, दो हैड कांस्टेबिल और सात सिपाही थे। रात आठ बजे कैश वैन आगरा से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। उसे यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा होकर दिल्ली होते हुए जाना था। वैन के आगे-पीछे पुलिसकर्मियों की दो गाड़ियां चल रही थीं। सिकंदरा हाईवे पर सिनर्जी अस्पताल के सामने पुलिसकर्मी पेठा खरीदने रुके थे। इस दौरान सिपाही अनिल ने अपनी इंसास राइफल कैश वैन के सहारे खड़ी कर दी। पुलिसकर्मी पेठा खरीदने के बाद गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। इंसास राइफल को वहीं छोड़ गए।
शहर से बाहर निकलने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को इंसास राइफल छूट जाने का अहसास हुआ तो होश उड़ गए। रास्ते से वे लौट आए , उत्तराखंड पुलिस ने पेठे की दुकान और अस्पताल के आसपास का पूरा इलाका छान मारा। एसएलआर का पता नहीं लगने पर इसकी जानकारी सिकंदरा थाने पहुंचकर दी।
सीसीटीवी में दिखाई दिया इंसास राइफल ले जाता साइकिल सवार
अधिकारियों को पता चलने पर उन्होंने बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर भेजा। पुलिस ने पेठे की दुकान और कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। उनसे कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल के पास एक प्लॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सुराग मिला। इसमें एक साइकिल सवार एसएलआर ले जाता हुआ दिखाई दिया। उसने इंसास राइफल को हैंडल पर टांग रखा था। इसके बाद सिकंदरा हाईवे से भगवान टॉकीज ओवरब्रिज तक पुलिस टीमों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। खाली प्लाट के साथ ही हाईवे किनारे स्थित झाड़ियों को भी खंगाला। सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया राइफल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गेट खटखटाती रही पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि साइकिल वाला गैलाना की ओर जाता देखा गया था। इससे पुलिस के शक की सुई गैलाना, ककरेठा, महर्षिपुरम समेत पांच गांवों पर है। आशंका जताई जा रही है कि इंसास राइफल ले जाना वाला साइकिल सवार इन्हीं गांवों का हो सकता है। पुलिस ने इन गांवों के सभी घरों की तलाशी के साथ पूछताछ भी की।

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

error: Content is protected !!