आगरालीक्स.. आगरा के डीईआई में शोध छात्रा के पिता ने हैदराबाग के दरिंदों की तरह उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या करने वालों को सजा देने की मांग की है, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें कहा है कि पिछले सात साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या का केस हम लड़ रहे हैं। वो भी जघन्य अपराध था। इस तरह से तो कोई जानवर को भी नहीं काटता। हम चाहते हैं कि उन आरोपितोंं पर भी इसी तरह से त्वरित कार्रवाई हो और न्याय किया जाए। जैसे हैदराबाद के ओराेेपितों के साथ हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से पीडि़ता की आत्मा को जरूर मिली होगी। हमारी संवेदनाएं पीडि़ता के साथ हैं
यह है मामला
आगरा के डीईआई में 15 मार्च 2013 को नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शोध छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार का धेवता उदय स्वरूप और लैब असिस्टेंड यशवीर संधू आरोपी हैं, इसमें से उदय स्वरूप जेल में है। इस मामले में सीबीआई भी चार्जशीट लगा चुकी है।
शोध छात्रा के शरीर को 12 जगहों से काटा
शोध छात्रा को लैब में अकेला देख उसे क्लोफॉर्म सुंगाकर बेहोश करने बाद रेप किया, शरीर को 12 जगह से काटकर हत्या कर दी, शव को लैब में छोडकर डीईआई के बाहर शोध छात्रा की गाडी खडी कर दी थी।