आगरालीक्स… आगरा में बाढ़ का कहर बरप रहा है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जानें क्या किया भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह ने।
सोमवार को भदावर हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाढ़ से बडा नुकसान हुआ है। डीएम और एसएसपी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के बाद किसानों की हर सम्भव मदद दी जाये। बाढ़ से और नुकसान ना हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगाई गई है। ग्रामीणों और उनके पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बीमारी ना फैले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गौहरा, भटपुरा,रानीपुरा, गूढ़ा, झरना पुरा, उतरेठा, कछियारा, डगौरा सहित डेढ दर्जन गांवों में बाढ से नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों की पल पल की जानकारी ली जा रही है।
मीडिया प्रभारी डॉ मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
खतरे का निशान किया पार
चंबल का जलस्तर खतरे का निशान 132 मीटर को पार कर 132.20 पर पहुंच गया है, सिंचाई विभाग ने नदी के 134 मीटर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है।