आगरालीक्स.. आगरा से गायब हुए चेचेरे भाई मिल गए हैं, वे अपहरण की बात कह रहे थे,पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। वे दोनों घर से एक हजार रुपये लेकर घूमने गए थे।
आगरा के यमुना पार के विद्या निकेतन से चचेरे भाई अमन और नितिन रविवार को गायब हो गए थे, वे सोमवार सुबह खुद घर पहुंचे।
पूछताछ में खुला मामला
सुबह घर पहुंचने के बाद शुरुआत में वह अपने अपहरण की कहानी बनाई लेकिन जेब में दिल्ली मेट्रो का टोकन मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो कहानी बता दी। बच्चों ने बताया कि परिजन घुमाने नहीं ले जाते इसलिए उन्होंने बिना बताए दिल्ली घूमने का प्लान बनाया था। पूछताछ में बताया कि घर से 1000 रुपये लेकर ऑटो से वे कैंट स्टेशन पहुंचे। वहां से ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में घूमे लाल किला और इंडिया गेट समेत कई स्थानों पर घूमने के बाद रात को फिर ट्रेन से आगरा लौट आए ।