आगरालीक्स.. आगरा में नासा में वैज्ञानिक ने होंडा सिटी कार गेट खोल रहे अपार्टमेंट के गेटमैन पर चढा दी, मौके पर ही मौत हो गई, टवीट के बाद पुलिस ने गेटमैन के भाई की तहरीर पर नासा के वैज्ञानिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार सुबह साढे 11 बजे विभव रिवेरा अपार्टमेंट, विभव नगर में गेट पर होंडा सिटी आकर आकर रुकी, पुलिस के अनुसार कार में फ्लैट नंबर 210 में रहने वाले महेश गुप्ता थे, वे नासा में साइंटिस्ट बताए जा रहे हैं। उन्होंने हॉर्न बजाया। तुलसी चबूतरा (ताजगंज) निवासी तेज सिंह अपार्टमेंट में चौकीदार था। वे गेट खोलने लगे, कार गेट में टक्कर मारते हुए आगे बढी, इससे चौकीदार कार में चपेट में आ गए और मौत हो गई।
अपार्टमेंट के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया
कार टक्कर मारने के बाद कार थोड़ा पीछे भी हटी। आरोप है कि महेश गुप्ता टक्कर मारने के बाद सीधे अपने घर में चले गए। घरवालों को बाहर भेजा। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में चौकीदार को अस्पताल ले जाया गया। अपार्टमेंट में गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने चौकीदार के परिजनों से मुकदमा लिखाने को कहा। दूसरे पक्ष ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। चौकीदार के घरवालों से बात की गई। उन्हें बताया गया कि हादसा जानकर नहीं किया गया है। गलती से हुआ है। मुकदमे से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चर्चाओं को सही मानें तो 17 लाख रुपये में समझौता हो गया। चौकीदार के परिजनों ने पुलिस को लिखित में समझौता पत्र सौंपा। समझौता होने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं लिखा है। इसके बाद सीसीटीवी पफुटेज पुलिस अधिकारियों को टवीट किया गया, रात को चौकीदार के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चौकीदार गेट खोल भी नहीं पाया था। कार गेट में टक्कर मारते हुए तेजी से अंदर आ गई। उसे उड़ा दिया। तेज सिंह की मौत से कोहराम मचा हुआ है। तेज सिंह पर चार बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी थी।
सीसीटीवी फुटेज के लिए क्लिक करें
फाइल फोटो