आगरालीक्स.. आगरा के नगर निगम में प्रदर्शनकारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच मारपीट, एमजी रोड पर क्रेन खडी कर लगाया जाम, स्कूल के बच्चों सहित सैकडों वाहन फंसे।
गुरुवार को आगरा के नगर निगम में धांधु पुरा की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान उनका सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला से विवाद हो गया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला से अभद्रता कर दी, इस पर नगर निगम के कर्मचारी भडक गए।
प्रदर्शनकारियों और नगर निगम कर्मचारियों में मारपीट
सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता के बाद प्रदर्शनकारी और नगर निगम के कर्मचारी आमने सामने आए गए, दोनों में मारपीट हो गई, कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में तोडफोड कर दी और भाग खडे हुए।
एमजी रोड पर लगाया जाम

आक्रोशित नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम के सामने एमजी रोड पर क्रेन और बल्ली लगाकर रोड पर जाम लगा दिया और मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। इससे एमजी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जाम में स्कूल से लौट रहे बच्चों की वैन भी फंस गई हैं।