आगरालीक्स ,,,वीडियो देखें, दुर्गा पूजा पंडाल में पति के साथ गरबा करते समय 19 साल की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत, ओ मेरे ढोलना गाने पर डांस करते करते गिरी, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ( Video News: 19 year old woman died due to cardiac arrest infront of husband during Garaba Dance)
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव के गांव पलासी में सिंगाजी मंदिर के पास दुर्गा पंडाल सजा हुआ था, कृष्णपाल अपनी 19 साल की पत्नी सोनम के साथ गरबा कर रहे थे। गरबा के लिए ओ मेरे ढोलना गाना चल रहा था। सोनम डांस कर रहीं थीं, डांस करते करते सोनम अचानक से गिर गईं।
कुछ देर तक समझ नहीं पाए लोग
सोनम के डांस करते करते गिर जाने पर कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए, कृष्णपाल पत्नी सोनम के पास पहुंचे, उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अचानक से गिर जाने पर सीपीआर दें
कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुनील सिंघल का कहना है कि सडन कार्डियक अरेस्ट पड़ने पर सीधा लिटाने के बाद दोनों हाथों की हथेली से छाती को दबाएं, कुछ केस में सीपीआर देने के कुछ देर बाद सांस भी लौट आती है। सांस ना लौटे तो सीपीआर देते हुए अस्पताल ले जाएं।