आगरालीक्स…फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटा…मथुरा के रहने वाले एक इंस्पेक्टर की मौत्, 13 लोग घायल…झूला टूटने का वीडियो देखें…
फरीदाबाद में 39वां सूरजकुंड मेला लगा हुआ है लेकिन शनिवार को यहां एक बड़ा हादसा हो गया. मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा एक झूठा गिर गया. इसमें एक की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. मरने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद हैं जो कि पलवल में तैनात थे और मथुरा के रहने वाले बताए गए हैं. इन्हें मेले में ड्यूटी के लिए बुलाया गया था. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गएहैं. घटना के बाद मीडिया को दूर कर दिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झूले में उस समय 15 लोग थे. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. बचव कार्य किया जा रहा है. प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है. वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और घायलों का समुचित और तत्काल इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. हरियाणा के पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं.