आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर. बाइकों पर निकली विशाल आमंत्रण यात्रा.
विश्व शांति हिन्दू महासम्मेलन समिति द्वारा 8 फरवरी को रविवार दोपहर 2 बजे से बल्केश्वर चौराहा में आयोजित होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन के लिए शनिवार शाम बलकेश्वर चौराहे से दो पहिया वाहनों द्वारा विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली गई। सनातन की ध्वजा पताका फहराते और जय श्री राम के नारे लगाते स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार बल्केश्वर निवासियों ने सभी क्षेत्रवासियों को विराट हिंदू महासम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया।रैली का नेतृत्व पार्षद मुरारीलाल गोयल, गिर्राज बंसल ने इस अवसर पर कहा कि ना कोई जात है, ना कोई पात है। हिंदू समाज एक एक शक्ति है जो हिंदू को छेड़ेगा ।हिंदू उसे अब नहीं छोड़ेगा।
आमंत्रण यात्रा में ,सुमन गोयल, ममता शर्मा, मनीषा भारतीय,आशा अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, साधना राठौर, दूर्वा भारद्वाज, रेखा सोलंकी, देवेंद्र चौहान इंद्र डाबर,मयंक खंडेलवाल ,गुरुदास, ब्रह्मा गुप्ता, अर्जुन शर्मा, सुधीर आर्य, योगेंद्र गौड़,रुपेश अग्रवाल, सचिन राना, दिनेश सिंह मनीष आदि मौजूद रहे।