आगरालीक्स…आगरा में केंद्रीय मंत्री ने पत्नी को पास में बिठाकर चलाई electric golf kart. देखें वीडियो
आगरा में केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पर्यावरण का संदेश देने के लिए नई पहल की. उन्होंने ताजमहल में पर्यटकों से भरी electric golf kart को शिल्प ग्राम से ताजमहल के गेट तक चलाया. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. electric golf kart चलाकर केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन और स्वच्छ हवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से प्रदूषण को कम करने की जागरुकता के लिए थी।
इसके माध्यम से, सांसद ने लोगों को आत्मनिर्भर और प्रदूषणमुक्त विकल्पों के प्रति प्रेरित किया है, जो न केवल स्वस्थता के प्रति ध्यान देने में मदद करेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित हवा भी सुनिश्चित करेगा और प्रदूषण मुक्त आगरा देश विदेश के बहुत से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकेगा. इसके बाद वे ताजमहल का दीदार करने के लिए भी पहुंचे. यहां उन्होंने डायना बैंच पर फोटो भी खिंचाई और कहा कि आप कितनी बार भीं ताजमहल जाएं, ताजमहल के अंदर, एक आदर्श सुकून और प्रेम का आभास होता था, जैसे कि प्रेम की मूर्ति वहीं विराजमान हो.