आगरालीक्स.. आगरा में हाउस टैक्स जमा ना करने वालों का पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा।
नगर निगम द्वारा 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा है। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
नगर निगम द्वारा नए वित्तीय साल से हाउस टैक्स, प्रोपर्टी टैक्स जमा ना करने वालों पर सख्ती की जाएगी। आगरा में 3 20 लाख से अधिक घर और प्रतिष्ठान हैं। मगर, 20 फीसद घरों का ही हाउस टैक्स जमा हो रहा है। इसी तरह 1 64 लाख से ज्यादा पानी के कनेक्शन हैं। इसे लेकर नगर निगम ने सख्ती कर दी है। 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा ना करने वालों का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
टैक्स वसूली के लिए घर नहीं जाएंगे इंस्पेक्टर
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि नई प्रणाली में अब लोग खुद ही टैक्स जमा कर सकते हैं। नए वित्तीय वर्ष से नगर निगम के इंस्पेक्टर घर घर नहीं जाएंगे। लोगों को खुद ही टैक्स जमा करना होगा।