आगरालीक्स…पत्नी ने घरवालों के साथ पति को इतना पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती. पति भी सरकारी टीचर और पत्नी भी सरकारी टीचर…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पति को इतना पीटा कि वो बुरी तरह से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
शिकोहाबाद के शंभु नगर में शीलेंद्र कुमार रहते हैं. शीलेंद्र सरकारी टीचर हैं. इनकी शादी सरकारी टीचर प्रतिभा के साथ हुई है. शीलेंद्र का आरोप है कि 19 मार्च को सुबह सात बजे वह पालीवाल महाविद्यालय के मैदान में घूमने के लिए गए थे. तभी क्षत्रिय धर्मशाला वाली गमी में उसकी पत्नी प्रतिभा, साला संदीप, ससुर सुरेंद्र ने उसे घेर लिया.
धारदार हथियार से किया घायल
आरोप है कि साले ओर ससुर ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया. पत्नी ने भी अपने घरवालों का साथ दिया. पिटाई से वह बुरी तरह से घायल हो गया है. आरोपी वहां से भाग गए. पुलिस ने इस मामले में पत्नी के साथ साले और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हे. पति पत्नी में विवाद पहले से चल रहा है. इस घटना से पहले पत्नी ने शिक्षक पति पर आभूषण रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.