
राम नगर कॉलोनी निवासी पूर्व कमिश्नर अशोक कुमार आगरा में भी तैनात रहे हैं, उनका आगरा में पुलिस प्रशासन में जलवा रहा है। अशोक कुमार के परिवार में पत्नी विनीता कुमार, बेटा संजीव कुमार, अभिषेक और अंकित हैं। पूर्व कमिश्नर अपने बडे बेटे संजीव कुमार के साथ आगरा में रह रहे थे, उन्होंने कुछ संपत्ति बडे बेटे के नाम पर दी। इसकी जानकारी हुई तो उनकी पत्नी विनीता कुमार, बेटे अभिषेक और अंकित उन्हें देहरादून ले गए।
मां ने बंधक बनाए पिता
बडे बेटे संजीव कुमार ने आरोप लगाए हैं कि उनकी मां विनीता और भाई अभिषेक व अंकित ने पूर्व कमिश्नर अशोक कुमार को बंधक बनाकर देहरादून में रखा है। उन्हें घर से बाहर भी नहीं निकलने देते हैं। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट के माध्यम से पुलिस की मदद मांगी है।
यादाश्त हुई कमजोर
पूर्व कमिश्नर की यादाश्त कमजोर हो गई है। ऐसे में संपत्ति का विवाद गहराता जा रहा है। हांलांकि, पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पूर्व कमिश्नर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनका देहरादून में इलाज चल रहा है, उन्हें बंधक बनाकर नहीं रखा गया है।
Leave a comment