आगरालीक्स… आगरा में एक साथ टीचर और उनकी दो बेटियों की अर्थी को देख कलेजा फटा जा रहा था, बेटी के शव पर गिफ्ट रखे थे और आंखों से आंसूओं की धार बह रही थी। गमगीन माहौल में कारोबारी की पत्नी गायत्री पब्लिक स्कूल की टीचर रितु, उनकी बेटी संचिका और कायरा का सोमवार को ताजगंज में अंतिम संस्कार किया गया।
आगरा में रविवार रात को पांडव नगर में बाथरूम में तीन शव मिले थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सोमवार दोपहर में घर से शव यात्रा निकली, सबसे आगे रितु, उसके पीछे संचिका का शव था, कायरा का शव परिजनों ने हाथ में ले लिया था, कायरा दा जन्मदिन 27 फरवरी को था, उसके लिए गिफ्ट आए थे, इन गिफ्ट को संचिका के शव पर रख दिया था। शव यात्रा में शामिल लोगों की आंखों से आंसुओं की धार बह रही थी। इस द्रश्य को देखकर कलेजा फटा जा रहा था, एक ही बात मुंह से निकल रही थी कि हे भगवान ऐसा क्यों किया।
बाथरूम में तीन की मौत

आगरा की पॉश कॉलोनी 131 पांडव नगर शाहगंज में कारोबारी रोहित धूपड की जयपुर हाउस में तितली गार्मेंट्स के नाम से दुकान है। पास में ही उनके पिता डॉ. नवीन धूपड़ का दवाखाना है। रविवार रात को नवीन और उनकी पत्नी विमल दवाखाने पर थीं और रोहित धूपड गारमेंट शोरूम पर थे। उनके घर पर रोहित की पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) घर में थीं।
फोन नहीं उठाने पर दौडे परिजन
रितु का मायका करहल में है। सात बजे रितू को उनकी मां राजारानी ने फोन किया लेकिन नहीं उठा, उन्होंने दामाद रोहित को बताया कि रितू का फोन नहीं उठ रहा है। रोहित ने पड़ोस में महिला से कहा कि वहां जाकर देखा।कोठी का अंदर का गेट बंद था। रितू को आवाज लगाई। जवाब न आया। इस पर रोहित ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद कोठी का दरवाजा तोडकर अंदर घुसे, वहां कोई दिखाई नहीं दिया, इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोडा। बाथरूम में रितू, कायरा, सचिका के शव नहाने की अवस्था में पडे हुए थे।

गीजर से मौत की आशंका
पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम भेज दिया, बाथरूम में पानी गरम करने के लिए गैस गीजर लगा हुआ था, इसके लिए एलपीजी का सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था, सिलेंडर खाली थी और पानी की टंकी भी खाली हो गई थी। आशंका है कि एलपीजी के लीकेज होने से आक्सीजन की कमी होती गई और कार्बन डाई आक्साइड और कार्बन मोनो आक्साइड से रितु और उनकी दोनों बेटियां बेहोश हो गईं और मौत हो गई, उनको गेट खोलने तक का मौका नहीं मिला। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि तीनों की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो पाएगा। फील्ड यूनिट ने क्राइम सीन की पड़ताल की है। यूनिट की रिपोर्ट भी देखी जाएगी।
कायरा का 27 फरवरी को था जन्मदिन
कायरा का 27 फरवरी को जन्मदिन था, उसने सभी से गिपफृट लाने के लिए कहा था, घर में उसके जन्मदिन पर पार्टी की तैयारी चल रही थी, रितु, उनकी बेटी कायरा और संचिका की मौत से सब सन्न हैं, कोहराम मचा हुआ है।
रात 3 30 बजे हुआ पोस्टमार्टम
डॉक्टरों के पैनल ने रात 3 30 बजे पोस्टमार्टम किया, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके बाद तीनों के विसरा प्रिजर्व कर रखे गए हैं, जिससे मौत का कारण पता चल सके।