नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पुलिस ने भगवान की पूजा की और बुलडोजर से मंदिर ढहा दिया। बीच सड़क पर बनी मजार को भी तोड़ा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने की कार्रवाई
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सड़क के बीच में बने मंदिर में आज पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहुंचे और मंदिर में पूजा करने के बाद वहां की मूर्तियों को हटवाने के बाद बुलडोजर चलवा कर मंदिर को ढहा दिया।
मजार भी बीच सड़क पर बनी थी
इसी प्रकार बीच सड़क पर बनी मजार को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया।