आगरालीक्स…बॉलीवुड के लिए वर्ष-2023 सुनहरा होने वाला है। जनवरी में ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लकड़बग्घे और कुत्ते में होगी भिड़ंत। पठान के साथ गदर..

सनी, शाहरुख, जॉन, अर्जुन की साख दांव पर
जनवरी 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सनी देओल, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर सहित कई बड़े स्टार की फिल्में रिलीज होंगी। जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्में।
कुत्ते
साल 2023 की पहली बड़ी फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का नाम ‘कुत्ते’ है। कुत्ते में अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह जैसे प्रतिभाशाली कलाका हैं, इसे दिग्गज फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है।
लकड़बग्घा
‘कुत्ते’ के साथ यानी 13 जनवरी को ‘लकड़बग्घा’ भी है। फिल्म के मुख्य रोल में अंशुमन झा, रिद्धी डोगरा, मिलिंद सोमन, समेत कई कलाकार हैं। फिल्म को विक्टर मुखर्जी ने निर्देशित किया है।
मिशन मजनू
20 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, शारीब हाशमी, कुमुद मिश्रा स्टारर ‘मिशन मजनू’ रिलीज होगी. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। इसे शांतनु बागची ने डायरेक्ट किया है।
पठान

मिशन मजनू के रिलीज होने के एक सप्ताह बाद ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान रिलीज होगी। बेशरम रंग को लेकर चर्चित और सेंसर बोर्ड से कैंची लगने के बाद पठान मिशन मजनू को किस तरह रोकेगी यह दर्शकों पर निर्भर करेगा।
गदर-2

पठान’ के साथ नी देओल की गदर-2 रिलीज होगी. अगर गदर-2 इस दिन रिलीज होगी, तो दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सनी-अमीशा की गदर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई थी।
26 जनवरी को गांधी गोडसेः एक युद्ध
26 जनवरी को ही राजकुमार संतोषी की ‘गांधी गोडसेः एक युद्ध’ भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपक अंतानी, चिन्मय मांडेलकर, पवन चोपड़ा जैसे दिग्गज एक्टर्स हैं।
अफवाह
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर स्टारर अफवाह भी 31 जनवरी को रिलीज होगी। यह एक अस्थायी रिलीज डेट है। फिल्म को सुधीर मिश्रा ने निर्देशित किया है। अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं।
क्रिसमस पर नहीं चला सर्कस का जादू
क्रिसमस पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज हुई. इस फिल्म से डायरेक्टर और इनके स्टार्स को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है।