103 people died from boat capsizing in the African country of Nigeria
नईदिल्लीलीक्स… अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बोट पलटने से 103 लोगों की मौत। 97 लोग लापता।
तीन सौ लोग सवार हो गए थे बोट पर
अफ्रीका के देश नाइजीरिया में गत दिवस हुए नाव हादसे में 103 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 97 लोग अभी लापता हैं। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 300 लोग सवार थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी बोट में क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण वह बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे के बाद 100 लोगों को बचाया
हादसे की जानकारी मिलने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सौ लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया, जबकि 97 लोग अभी लापता है।