आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकरा कर कार 15 फीट नीचे गिरी, हादसे में दो की मौत, दो की हालत गंभीर है।
बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा क्षेत्र में दिल्ली की तरफ से आ रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, टकराने के बाद कार यमुना एक्सप्रेस वे के बीच के हिस्से में 15 पफीट नीचे गिर गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे, उन्होंने कार सवार लोगों को बाहर निकाला।
दो की मौत, दो घायल
हादसे में मनोरमा पत्नी राजेश कुमार निवासी प्रेम नगर दिल्ली व रामवती पत्नी राम कुबेरकी मौत हो गई। हादसे में मनोज तिवारी व राजेश गम्भीर घायल हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में सात की मौत
आगरा में 19 फरवरी 2019 की सुबह बलदेव में सुखदेव बुर्ज के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आ रही एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर तोडते हुए आगरा से नोएड की तरफ जा रही आईटेन कार में जा घुसी।हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, कई लोग गंभीर घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेड बॉडी लेकर आ रही थी एंबुलेंस
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आगरा की तरपफ एंबुलेंस से डेड बॉडी लेकर लोग आ रहे थे, एंबुलेंस में सात लोग थे। वहीं कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर आगरा से दिल्ली की तरफ लौट रहे थे। बलदेव क्षेत्र में दिल्ली से आगरा आ रही एंबुलेंस डिवाइडर तोडते हुए आगरा से दिल्ली जा रही कार में जा घुसी, भीषण हादसे में सात की मौत के साथ ही कई लोग घायल है। शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। मृतकों की पहचान हरी सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी जम्मू, आसमां पत्नी जहीर, रिजवान पुत्र जहीर, शोहिल अहमद, ताहिर और शोहिल की पत्नी की मौत हो गई।