आगरालीक्स… आगरा में चल रहे पुस्तक मेला में विरोध के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आटोबायोग्राफी सहित आईएसआई के पूर्व प्रमुख की किताबें हटा दी हैं। पुलवामा हमले से आक्रोशित युवाओं ने पुस्तक मेले से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लेखकों की पुस्तकों का विरोध किया था, उनके विरोध के बाद पुस्तकों को हटा दिया गया।
आगरा के आगरा कॉलेज मैदान पर पुस्तक मेला चल रहा है, इसमें युवाओं की भीड उमड रही है। पुस्तक मेले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान क आटोबायोग्राफी भी है, इसके साथ ही आईएसआई के पूर्व प्रमुख असद दुर्रानी की आईएसआई एंड द इल्युजन आपफ पीहस सहित कई अन्य बुक हैं। अफगानिस्तान की लेखिका तहमीना दुर्रानी की माई पफृल्यूड लार्ड भी पुस्तक मेले हैं है, इसका विरोध किया जा रहा है। पुस्तक मेले में पहुंचे युवाओं के विरोध के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आटोबायोग्राफी को हटा दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य पुस्तक भी पुस्तक मेले से हटा दी गईं हैं।
होटलों में लगे बोर्ड, कश्मीरी नॉट अलाउड
पुलवामा आतंकी हमले में आगरा का लाल शहीद कौशल किशोर रावत शहीद हुआ है, इसके बाद से आगरा के लोगों में आक्रोश है, यह आक्रोश पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान का पुतला और अर्थी फूंकने के बाद पाकिस्तान और पाक का साथ दे रहे कश्मीर के लोगों की कमर तोडने का काम कर रहा है।
कश्मीर के लोगों को होटल में नहीं मिलेगा कमरा
आगरा के तमाम होटलों में बोर्ड लगा दिए हैं, इसमें लिखा गया कि है कि कश्मीरीज नोट एलाउट टू स्टे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार होटल रिज, ईदगाह के मैनेजर रोहित का कहना है कि कश्मीर के लोग सेना पर पत्थर बरसा रहे हैं इन लोगों को कैसे कमरा दे दें, जब तक कश्मीर के लोग पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद का साथ देंगे, उन्हें होटल में कमरा नहीं दिया जाएगा। इसी तरह से होटल रिज के मैनेजर रजव अली का कहना है कि कश्मीर के लोग आतंकवाद का साथ दे रहे हैं, उन्हें होटल में कमरा नहीं दिया जाएगा। इस तरह के बोर्ड शहर के तमाम होटलों में लग गए हैं।
चमडा सहित अन्य सामान आयात करने पर रोक
पुलवामा हमले के बाद आगरा की शू इंटस्ट्री के लिए काफ लेचर पाकिस्तान से आता है, आगरा के जूता कारोबारियों ने अपने आर्डर कैंसल कर दिए हैं, इसी तरह से पत्थर सहित अन्य सामान को आयात करने से रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा से 500 करोड के पाकिस्तान के कारोबारियों को दिए आर्डर रोक दिए हैं।