Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ 2 nabbed in bank fraud case from Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

2 nabbed in bank fraud case from Agra

167

आगरालीक्स.. आगरा के दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, शातिरों ने एटीएम से डाटा चुराकर 65 डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बना लिए, इन एटीएम कार्ड से 15 खातों से चार लाख से अधिक रुपये निकाल लिया, पुलिस ने दोनों शातिर साबइर अपराधियों को सहारनपुर से अरेस्ट किया है।

देहरादून पुलिस ने बालूगंज, आगरा निवासी सोमेश कक्कड और उसके दोस्त डिपफेंस कॉलोनी, आगरा निवासी अजय त्यागी को अरेस्ट किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से डाटा चुरा लिया। इस डाटा से 65 ग्राहकों के डुप्लीकेट एटीएम कार्ड तैयार कर लिए।
15 खातों से निकाले चार लाख से अधिक
शातिर साइबर अपराधियों ने 15 डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाने के बाद ग्राहकों के खाते से रुपये निकालना शुरू किया, एक के बाद एक 15 खातों से 4 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस की जांच में मामला खुल गया, इसके बाद से पुलिस दोनों साइबर अपराधियों को पकडने में जुटी थी।
सहारनपुर में थे अपराधी
डुप्लीकेट एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के बाद दोनों साइबर अपराधी सहारनपुर में थे, पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!