आगरालीक्स आगरा में आज जाम में फंस सकते हैं, आज और कल 1 60 लाख छात्र 84 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 22 और 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर दोनों दिन 80 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।