आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के दो और नए केस आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है। इनमें से एक रामबाग क्षेत्र का है और दूसरे का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ये दोनों रकाबगंज क्षेत्र के कोरोना संक्रमित डॉक्टर के हॉस्पिटल से जुडे हैं.
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। सोमवार को दो नए केस सामने आए हैं, इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 50 पहुंच गई है।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। सोमवार को दो नए केस सामने आए हैं, इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 50 पहुंच गई है।
इस तरह बढे कोरोना के केस
मार्च में केस 12
एक अप्रैल
बाईपास रोड स्थित डॉक्टर, उनके बेटा अमेरिका से लौटा था और कोरोना संक्रमित है।
तीन अप्रैल
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।
5 अप्रैल
3 नए केस
आगरा में 5 अप्रैल को तीन नए केस आए हैं, दो केस क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी से हैं, यहां दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे। एक केस जगदीशपुरा का है।
छह अप्रैल
दो नए केस
आगरा में कोरोना के दो और नए केस सामने आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 50 हो गई है।