आगरालीक्स …आगरा में कोरोना की रोकथाम के लिए 75 पुलिस कर्मियों ने अपना सिर मुंडन करा लिया है, ये सभी एक ही थाने के हैं। मुंह पर मास्क लगाकर लोगों से घर में रहने की हिदायत दे रहे हैं।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस कर्मियों सहित 75 ने अपना सिर का मुंडन करा लिया है। ये मुंडन कराने के बाद बस्ती में निकल रहे हैं और लोगों से कोरोना से बचाव के लिए घर में रहने के लिए कह रहे हैं। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बालियान का मीडिया से कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क और सिर को कैप से ढका जा रहा है, ऐसा कहा जा रहा है कि सिर से नीचे आकर वायरस सांस के जरिए अंदर पहुंच सकता है। ऐसे में पूरा थाना कोरोना वायरस से बचने के लिए सिर का मुंडन कराने के लिए तैयार हो गया और मुंडन करा लिया।