Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स 2 youth stalking in police custody for stalking girl on MG road in Agra
बिगलीक्स

2 youth stalking in police custody for stalking girl on MG road in Agra

122

आगरालीक्स… आगरा में रात को एमजी रोड पर स्कूटी से जा रही युवती का दो युवक पीछा कर रहे हैं, यह देख एसपी सिटी ने उनके पीछे अपनी गाडी लगा दी, स्कूटी सवार दोनों युवकों को पकड लिया। युवकों को हरीपर्वत थाने भेज दिया। थाने पहुंचते ही युवक रोने लगी। युवती ने मुकदमा लिखाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने अभिभावकों को थाने बुलाया। युवकों ने माफी मांगी, उनकी काउंसलिंग कराई। उसके बाद छोड़ा।
रविवार रात 10 बजे एसपी सिटी अनुपम सिंह राउंड पर थे, एमजी रोड पर एमजी रोड पर दो युवक स्कूटी सवार एक युवती का पीछा कर रहे थे, युवक कभी अपनी स्कूटी युवती के बराबर में ले जाते तो कभी उससे आगे निकाल देते, युवती की तरफ देखकर हंसते। युवती परेशान हो रही थी।
सेंट जोंस चौराहे पर पकडा
एसपी सिटी अनुपम सिंह ने ड्राइवर से युवकों का पीछा करने के लिए कहा, सेंट जोंस चौराहे के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछा क्या कर रहे थे। पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। कहने लगे कि घर जा रहे थे। किसी को परेशान नहीं किया। एसपी सिटी ने दोनों को थाने भेज दिया। युवती भी थाने आ गई। उसने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। आरोपित युवक हाथ जोड़ने लगे। माफी मांगने लगे। वे भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। घरवालों को पता चला तो बहुत पिटाई होगी। यह सुनकर पुलिस ने दोनों के घरवालों को बुला लिया। उन्हें बताया कि बेटे क्या कर रहे थे। पूछा, क्या किया जाए। घरवाले शर्मिंदा हुए। माफी मांगी। विश्वास दिलाया कि बेटे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे। पुलिस ने कैरियर के मद्देनजर दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। लिखित में माफीनामा लिया है।
युवती का पीछा करते हुए छेडखानी पर पकडे गए युवक
25 जनवरी 2018 को आगरा के कमला नगर निवासी युवती अपने घर लौट रही थी, भगवान टॉकीज के पास स्कूटी सवार युवक उसके साथ छेडछाड करने लगे। युवती ने अपने मोबाइल से उनके फोटो लिए, वूमेन हेल्प लाइन पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली, यह मामला फेसबुक पर शेयर किया। 29 जनवरी को फेसबुक पोस्ट टिवीट करते ही पुलिस हरकत में आ गर्इ। दो घंटे बाद ही युवती से छेडखानी करने वाले दोनों युवक अरेस्ट कर लिए गए।
अरेस्ट कर भेजा जेल
हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवती से छेडखानी करने के आरोपी उबेद पुत्र अमान निवासी कोतवाली आगरा और सादाब पुत्र मुकसुउददीन निवासी फुलटटी कोतवाली को अरेस्ट कर लिया है। इसमें से सादाब बीएचएमएस का कोर्स कर रहा है। उबेद एमआर का जॉब करता है। इन दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

ईव टीजिंग की शिकार युवती की फेसबुक पोस्ट
और ये है पूरा वाक़्या….
25 जनवरी 2018 रात 8 बजे मैं भगवान टॉकीज़ से एम जी रोड पर जा रही थी।भगवान टॉकीज़ से ये दो नौजवान युवक,जो कि नशा किये हुए थे।मुझे इशारे करते हुए मेरे साथ साथ चलने लगे।मैंने पहले तो इनको नज़रअंदाज़ किया लेकिन थोड़ी देर बाद ये मुझसे बात करने की कोशिश करने लगे।सूरसदन पर आकर मैंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरी तरफ मुड़ गयी। वहीं ये लोग भी पीछे पीछे आ गए। जब मैं बहुत परेशान हो गयी तो मैं इन दोनों की गाड़ी के नम्बर की फोटो खींचने लगी तो पीछे बैठा युवक बोला कि नम्बर फ़र्ज़ी है।फिर जब मैंने उसकी फोटो ली तो वो अलग अलग पोज़ देने लगा।जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं।शर्म और डर नाम की कोई चीज़ इनके चेहरे पर दिखाई नहीं दे रही।
बात यहीं खत्म नहीं हुई।मैंने घर आकर महिला हेल्प लाइन नम्बर ‘1090’ पर फोन किया और अपनी कम्प्लेंट रजिस्टर करानी चाही।तो वहाँ मेरी बात सुनने के बाद बोला गया कि आपके पास कम्प्लेंट रजिस्टर का नम्बर आएगा। और आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कम्प्लेंट रजिस्टर नहीं मिला जहां मुझे ‘महिला हेल्प लाइन’ सेवा नाकाम होती दिखी।

वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत सुनने वाली कर्मी पर भी कार्रवाई
इस मामले में वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद भी गंभीरता से न लेने पर उस समय कार्यकर्त कर्मी पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों को अरेस्ट करने पर आगरा टीम को बधाई दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!