आगरालीक्स… आगरा में जिला प्रशासन द्वारा कल यानी 17 अप्रैल को तूफान का अलर्ट जारी करते ही मौसम का मिजाज बदल गया, बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि मंगलवार को तूफान की आशंका नहीं है, रात में बारिश और आंधी आ सकती है।
सोमवार को आगरा में एडडीएम वित्त और राजस्व राकेश कुमार मालपाणी ने 11 अप्रैल को आए तूपफान से 18 लोगों की मौत और तबाही के बबाद 17 अप्रैल को दोबारा तूफान आने की आशंका जताई है। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्ट्रेटों, प्राचार्य एसएन मेडीकल कालेज, सीएमओ, एमडी टोरंट पावर, चीफ इंजीनियर डीबीवीएनएल, एमडी जलकल और तहसीलदारों को निर्देशित किया है। इनसे कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपाल, वीडीओ, प्रधान- राशन कोटेदार के जरिए लोगों को तूफान की आशंका से अवगत करा दिया जाए। इससे वे पशु, कटी-खड़ी फसल, मकान की समय से पूर्व सुरक्षा निर्धारित कर पाएं। सभी विभाग बचाव कार्य के लिए टीमों का गठन कर लें ताकि तत्काल राहत और बचाव शुरू कराया जा सके।
हॉस्पिटल भी तैयार

एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाइयां, उपकरणों, एम्बूलेंस उपलब्ध रहें। निजी अस्पतालों से भी समन्वय कर लिया जाए।
41 डिग्री से अधिक पहुंचा तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 24.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अलग अलग अनुमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप्र मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने 17 अप्रैल को तूफान की आशंका से इनकार किया है। उनका कहना है कि मंगलवार को आगरा और आसपास किसी तरह का बदलाव दिखाई नहीं दे रहा। आईएमडी की वेबसाइट पर भी खतरे के संकेत नहीं हैं। लेकिन कूछ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 अप्रैल तक आगरा में कम दबाव के बादलों के चलते आंधी और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को बादल छाए रहने के संकेत दिए हैं।