Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ 25 AAP members resign in Agra, Join Swaraj Abhiyan
टॉप न्यूज़

25 AAP members resign in Agra, Join Swaraj Abhiyan

aap
आगरालीक्स ………….राजनीति में भ्रष्टाचार को जड से खत्म करने मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) से अब उनके खुद के कार्यकर्ता ही असंतुष्ट हैं। आगरा में शनिवार को आप पार्टी कि सक्रिय 25 कार्यकर्ताओं ने इस्तीपफा दे दिया। वे आप पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के स्वराज अभियान से जुड गए हैं।
मारुति प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘आप’ के पूर्व लोकसभा चुनाव प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य और जिला नेतृत्व सिद्धांतों से भटक गया है। जिला कार्यकारिणी में भ्रष्टाचार में लिप्त और निष्क्रिय लोगों को शामिल कर लिया गया। इससे व्यथित होकर विमल गुप्ता, अनिल गर्ग, रजनी मिश्रा, अभय मेहरा, आराम सिंह आदि ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सभी लोगों ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के स्वराज अभियान से जुड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्वराज अभियान के तहत एक अगस्त से टै्रक्टर ट्राली रैली का आयोजन कर किसानों का समर्थन मांगा जाएगा। 10 अगस्त को देश के सभी गांवों की मिट्टी के कलश संसद में सौंपे जाएंगे। इसके तहत आगरा में भी 251 गांवों की मिट्टी एकत्रित की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!