आगरालीक्स.. आगरा में थर्ड क्लास में पढने वाले बच्चे की नौकर ने हत्या कर दी, बच्चे ने नौकर का नया मोबाइल तोड दिया था, इससे गुस्से में आए नौकर ने बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के सैंया क्षेत्र में एक सितंबर को थर्ड क्लास में पढ रहे छात्र धनराज पुत्र लोकेंद्र का शव किसान राजवीर के खेत में मिला था। पुलिस ने छात्र की हत्या के आरोप में शमसाबाद से अनिल अचल निवासी थाना इरादतनगर को अरेस्ट कर लिया है। छात्र की हत्या के आरोपी अनिल लोकेंद्र के घर पर नौकर था, वह पशुओं की देख भाल करता था।
नया मोबाइल तोडने पर की हत्या
पुलिस पूछताछ में नौकर अनिल ने बताया कि वह पशुओं की देखभाल से मिलने वाले पैसों से नया मोबाइल लेकर आया था, छात्र धनराज ने उसका मोबाइल ले लिया, खेलते समय मोबाइल टूट गया। मोबाइल टूटने से अनिल गुस्से में आ गया लेकिन वह अपने मालिक के बेटे से कुछ नहीं कह सका। उसने धनराज की हत्या करने की साजिश रची, लोकेंद्र से घर जाने के लिए पैसे उधार लिए।
हत्या कर शव खेत में फेंका
प्रभारी निरीक्षक सैया बैजनाथ सिंह का मीडिया से कहना है कि अनिल ने धनराज को बातों में लगाया, उसे अपने साथ ले गया, उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद पास ही के खेत में शव फेंंक दिया और वहां से चला गया। वह शमसाबाद में मजदूरी करने लगा, पुलिस ने उसे पकड लिया है। अनिल के खिलाफ अपहरण हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।