आगरालीक्स… आगरा में महिलाएं फिगर मैन्टेन करने के साथ हेल्दी जिंदगी जीएं, जाने कैसे। गुरुवार को खंदारी स्थित ब्लोसम सुपरस्पेशलटी हॉस्पीटल में महिलाओं के लिए आयोजित वुमैन हेल्थ वर्कशॉप में न्यूट्रीशियन पायल सेठ ने कहा कि स्वस्थ रहने की परिभाषा आज वेट लॉस (छरहरी काया) हो गई है। उन्होंने महिलाओं को चुस्त और तन्दरुस्त रहने के लिए सही खान-पान के टिप्स दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लॉयन्स क्लब की पूर्व गवर्नर रेनू नन्दा ने श्रीगणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। पायल ने बताया कि यदि हम अपना आहार, विचार और व्यवहार को ठीक रखें तो शरीर खुद व खुद निरोगी रहेगा। संतुलित खान-पान, पूरी नींद, तनाव मुक्त और सही जीवन शैली स्वस्थ काया के लिए बहुत जरूरी है। स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता मल्होत्रा ने बताया कि मीनोपॉज कोई बीमारी नहीं। सही समय पर कुछ बातों का ध्यान रखकर हम इस दौरान की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पैरीमीनोपॉज यानि माहवारी खत्म होने से पहले के समय में नींद कम आना, चिड़चिड़ापन, मानिसक तनाव, एंजायटी जैसी समस्याएं होने लगती है। इस दौरान हमें कैल्शियम व विटामिन डी युक्त आहार करना चाहिए। चाय-कॉफी धिक न लें और प्रतिदिन व्यायाम करें। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के लक्षण व इससे बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। संचालन रिद्दी भगत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उर्मिला बघेल, दीप्ति भगत, अनामिका, शगुन, मानसी जुनेजा, रेखा यादव आदि उपस्थित थीं।