आगरालीक्स.. आगरा के 18 मार्गों पर गति सीमा 40 से 60 किलोमीटिर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है, एआरटीओ प्रशासन एके सिंह के अनुसार इससे तेज गति से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इन मार्गों पर गति सीमा निर्धारित
‘ आगरा से मथुरा वाया फरह- मरियम टॉम से फरह तक
‘ आगरा से सादाबाद वाया खंदौली- नंदलालपुर से खंदौरी तक
‘ आगरा से जलेसर वाया खांडा, पुरा गोवर्धन से जलेसर वाया खांडा तक
‘ खंदौली से एत्मादपुर वाया मूडी, खंदौली से एत्मादपुर वाया मूड़ी
‘ आगरा से कचौरा घाट वाया फतेहाबाद जैतपुर, कैला कोल्ड स्टोरेज से कचौरा घाट वाया फतेहाबाद तक।
‘ आगरा से पिनाहट वाया फतेहाबाद, कैला कोल्ड स्टोरेज से पिनाहट तक।
‘ आगरा से राजाखेड़ा वाया शमसाबाद टूला, कहरई मोड़ से पार्वती नदी वाया शमसाबाद टूला।
‘ आगरा से राजाखेड़ा वाया इरादतनगर मिहावा, देवरी से मिहावा वाया इरादतनगर।
‘ आगरा से धौलपुर वाया सैंया, नैनानाजाट से जाजऊ तक।
‘ आगरा से तांतपुर होलीपुरा वाया कागारौल जगनेर तक, नरीपुरा से तांतपुर होलीपुरा वाया कागारौल जगनेर तक।
‘ आगरा से भरतपुर वाया किरावली फतेहपुर सीकरी, पृथ्वीनाथ फाटक से तूरकिया की नहर किरावली तक।
‘ आगरा से किरावली वाया बिचपुरी, अवधपुरी सौ फुटा रोड से किरावली अछनेरा तक।
‘ खेरागढ़ से फिरोजाबाद वाया सैंया इरादतनगर फतेहाबाद, खेरागढ़ से वैगनपुर वाया सैंया इरादतनगर फतेहाबाद।
‘ खेरागढ़ से फरह वाया कागारौल किरावली अछनेरा तक, खेरागढ़ से फरह वाया कागारौल किरावली अछनेरा तक।
‘ एत्मादपुर से आंवलखेड़ा वाया वरहन, एत्मादपुर से आंवलखेड़ा वाया वरहन।
‘ जैतपुर कलां से राजाखेड़ा वाया पिनाहट, जैतपुर कलां से पार्वती नदी वाया पिनाहट।
‘ बाह से भिंड वाया उदी मोड़ तक।