आगरालीक्स… आगरा में तीसरी कक्षा के छात्र की उसके घर में हत्या कर दी, बच्चे की मां बाजार गई हुई थी, घर पर बच्चा अकेला था। खून से लथपथ शव देख मां बेसुध हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के हनुमान नगर यमुना ब्रिज निवासी अमर गौतम का छह साल का बेटा क्रश गौतम वीजीआर पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। उनके घर की पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। शुक्रवार को क्रश टीवी देख रहा था, उसे घर पर छोडकर मां सब्जी लेने चली गई।
बेड पर खून से लथपथ शव
सब्जी लेकर वह घर लौटी तो चीखने लगी, खून से लथपथ क्रश गौतम बेड पर पडा हुआ था। पडोसी आ गए, मां अपने बेटे को गोद में लेकर हॉस्पिटल के लिए दौडी लेकिन खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी।
20 मिनट में हत्या, आरी से रेता गला
पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रश गौतम को घर पर छोडकर उसकी मां सब्जी लेने के बाद 20 मिनट में लौट आई थी, इसी दौरान क्रश की हत्या कर दी गई, बेड के पास से आरी का पता मिला है। पुलिस को आशंका है कि क्रश का आरी से गला रेता गया है, यह सब काम 5 से 10 मिनट में किया गया।
किराएदार को नहीं चला पता
भूतल पर क्रश की हत्या कर शातिर फरार हो गया और पहली मंजिल पर रह रहे किराएदारों को पता तक नहीं चला। गला रेतने पर उसकी चीख भी निकली होगी, पुलिस इस मामले में किराएदार सहित परिजनों से पूछताछ कर रही है।
हत्या से सनसनी, रो रोकर बुरा हाल

क्रश की उसके घर में घुसकर हत्या करने से सनसनी फैली हुई है, घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है, उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका लाडला थोडी देर पहले खेल रहा था, उसकी हत्या कर दी गई।