Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स 78 year old spanish tourist found dead in Radisson Blu hotel Agra near Taj Mahal
बिगलीक्स

78 year old spanish tourist found dead in Radisson Blu hotel Agra near Taj Mahal

118

आगरालीक्स… आगरा के एक बडे होटल के कमरे में विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, वे अपने कमरे में म्रत मिले, 78 वर्षीय स्पेन के पर्यटक की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है, पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
आगरा घूमने के लिए 78 साल के स्पेनिश पर्यटक जोस लुइस 30 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे, वे वहां से एक टूर आॅपरेटर के साथ शनिवार को आगरा आए, टूर आॅपरेटर स्पेनिश पर्यटक के साथ 168 पर्यटकों को आगरा लेकर आया था। इन सभी का रेडिसन ब्लू होटल, ताजमहल पूवीर्ह गेट पर ठहराया गया। इन सभी को रविवार को ताजमहल का दीदार कराया जाना था।
पुलिस बुलाकर खोला गया कमरे का दरवाजा
सुबह काफी देर तक स्पेन के पर्यटक जोस लुइस कमरे से बाहर नहीं निकलने पर खलबली मच गईै। पुलिस को बुलाने के बाद कमरे का दरवाजा खोला। पर्यटक जोस लुइस को बेड पर मृत पाया। पुलिस को स्टाफ ने बताया कि पर्यटक रात में खाना खाने के बाद कमरे से बाहर नहीं निकला। आशंका है कि उसकी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। टूर आपरेटर ने पुलिस को बताया कि पर्यटक परिवार के साथ नहीं आया था। वह अकेला घूमने आया था। दिल्ली में टूर एजेंसी के साथ पर्यटकों के ग्रुप में शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक पर्यटक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी दिल्ली स्थित संबंधित दूतावास को दे दी है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता चल सकेगा।
27 सितंबर 2016 को पर्यटक की मौत
27 सितंबर 2016 को आगरा में ताजमहल के दीदार के साथ पर्यटक की मौत हो गई। ताजमहल के साथ फोटो खिंचाने के लिए कैमरे की क्लिक के साथ वे गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस पर ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का स्वागत किया जा रहा था। ऐसे में मंगलवार दोपहर में त्रिपुरा के 70 वर्षीय प्रमोद देव नाथ 70 सदस्यीय दल के साथ सुबह ताजमहल देखने पहुंचे। दल में अपने परिवार के साथ त्रिपुरा के साउत्तीपुरा निवासी प्रमोद देव नाथ भी आए हुए थे। ताजमहल में पहुंच कर प्रयाग देव नाथ ने स्मारक की खूबसूरती देख कर एक फोटो खिंचाने की इच्छा जताई। उनकी फोटो खींचने के दौरान ही जैसे ही कैमरे की क्लिक हुई प्रयाग देव बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग दौड़ कर उनके पास आए। परिजनों ने उन्हें उठाया और उपचार को ले गए। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
गर्मी से बिगडी तबियत
प्रमोद देव नाथ की मौत का कारण गर्मी और उमस बताया जा रहा है, ताजमहल में गर्मी थी, इससे प्रमोद देव नाथ की तबियत बिगड गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

एक साल पहले सितंबर में जापानी पर्यटक की हुई थी मौत
17 सितंबर 2015 को ताजमहल का दीदार करने आए जापानी पर्यटक के गिरने से मौत हो गई। जबकि उसके दूसरे साथी के पैर में फ्रेक्चर है।
जापानी पर्यटक उमेदा अपने साथी के साथ गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने आए थे। वे ताजमहल में गिर गए, गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, इससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
जापानी पर्यटक की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। पर्यटक के ताजमहल में गिर जाने के बाद उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई गई, लेकिन एंबुलेंस आने में समय लग गया। उपाध्याय हॉस्पिटल में पर्यटक को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!