आगरालीक्स… आगरा के भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा कि सांसद रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन भाजपा में दरार डालने का काम कर रहे हैं और जिला प्रशासन उनकी मर्जी के हिसाब से काम कर रहा है।
रविवार को फतेहपुर सीकरी, आगरा से सांसद चौधरी बाबूलाल ने प्रेसवार्ता में आगरा सिविल एन्क्लेव की बाउंड्रीबॉल के शुभारंभ पर उन्हें आमंत्रित न करने पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया को आडे हाथ लिया। कहा कि मेरे क्षेत्र में सिविल एन्क्लेव की बाउंड्रीबॉल के शुभारंभ के लिए आमंत्रित नहीं किया, उन्होंने मेरे पास कोई निमंत्रण नहीं भेजा। सांसद चौधरी बाबूलाल का आरोप है कि रामशंकर कठेरिया डीएम से मिलकर ईमानदार अफसरों को साइडलाइन कर रहे हैं और भ्रष्ट अधिकारियों की तैनाती दे रहे है।
एसएसी एसटी में सीधे अरेस्ट न करने का स्वागत
चौ. बाबूलाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी कानून में बिना जांच किए हुए एफआईआर पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से निर्दोश लोग जेल जाने से बचेंगे और यह उच्चतम न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला है।