आगरालीक्स… आगरा में स्टार प्रचारकों का जमावडा रहेगा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो करेंगे, उनके द्वारा मौखिक स्वीक्रति दी गई है। हालांकि, अभी कार्यक्रम नहीं आया है।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और आगरा लोकसभा से प्रीता हरित के समर्थन में स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया के कार्यक्रमों पर विचार किया गया है।
पार्टी के सूत्रों की मानें तो 10 अप्रैल को आगरा में प्रियंका गांधी का रोड शो संभावित है, वहीं राहुल गांधी का रोड शो 15 अप्रैल को सीकरी क्षेत्र में हो सकता है। रोड शो के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आगरा में आएंगे। वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं और अभी तक उन्होंने आगरा का रुख नहीं किया है।
मीडिया से जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि प्रियंका गांधी को भीमनगरी आयोजन समिति की ओर से भी आमंत्रित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष समेत कई नेताओं का कार्यक्रम मांगा गया है।